Dec 062022
 

२५ वा जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन 3,4, 5 फ़रवरी 2023 , नागपुर

स्मृति भवन, रेशमबाग, नागपुर (शुक्रवार से रविवार 5 बजे पर्यंत)

25 वा जीवन विद्या सम्मेलन में आपका हार्दिक स्वागत है !  इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय-वस्तु “दर्शन पर आधारित शिक्षा सार्वभौम कैसे हो ?” प्रस्तावित है|  सम्मेलन के मुख्य सत्र “शिक्षा” पर केन्द्रित रहेंगे| इसी के साथ देश भर के मित्रों से उनके अनुभव सुनना, बच्चों एवं युवकों से प्रेरणा दाई सत्र भी रहेंगे | 

सम्मेलन के “रजत जयंती” के शुभ अवसर पर हम सभी उत्सुक हैं – मध्यस्थ दर्शन के सन्दर्भों पर एक विशेष प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्रसतावित है | 

तीन दिवसीय कार्यक्रम – कृपया अपने सुझाव jvsammelan@gmail.com पर भेजें 

 पंजीकरण पत्र – Registration Form (पंजीकरण फ़ोरम भरने के पूर्व अपने यातायात की जानकारी साथ रखें। फ़ोरम filling में यह आवश्यक सूचना है)

पूर्व सम्मलेन के झलक – YouTube Video

जीवन विद्या सम्मेलन मार्गदर्शिका (सम्मेलन का स्वरूप एवं निर्णय प्रक्रिया)

जीवन विद्या सम्मलेन मार्गदर्शिका – उद्देश्य:

“मानवीय संस्कृति के अर्थ में विधि के स्थापन के उद्देश्य से किया गया प्रचार, प्रदर्शन, योग्यता अर्जन एवं उत्सव |  अर्थात, सम्मेलन शिक्षा, अध्ययन, आचरण के लिए प्रोत्साहन देता है 

उपरोक्त उद्देश्य से निम्न तीन धाराएं सम्मेलन में दृष्टि गोचर होते हैं:

  1. सूचना प्रसारण एवं आगामी योजना
    • योजना के ५आयाम में देश भर में केंद्र, समूहों के गति विधियों की संक्षिप्त जानकारी
    • आगामी लोकव्यापीकरण योजना पर चर्चा, विचार-विमर्श 
  1. विचार विमर्श एवं योग्यता अर्जन:
    • प्रस्तुतियों द्वारा मंच से व्यक्त होकर नवीन अध्येयताओं के लिए योग्यता अर्जन का अवसर
    • नवीन दिशाओं में विचार विमर्श के अवसर
  1. मैत्रीमिलन, संपर्क के लिए अवसर :
    • देश भर के मित्रों से परिचय, एक दुसरे का सम्पर्क, जुडना, उत्साहवर्धन
    • विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी, जुड़ना (networking), जिम्मेदारी वहन करने का अवसर

जीवन विद्या राष्ट्रिय सम्मेलन के रूप रेखा में निम्न वर्गों को ध्यान में रखना आवश्यक है

  1. ‘समाज’ के लोग – दर्शन के प्रचार के रूप में
  2. नवीन परिचित साथी – सुचना तथा उत्साह वर्धन
  3. अध्येयता – मंच से योग्यता अर्जन तथा जिम्मेदारी वहन
  4. अध्ययनशील प्रौढ़ मित्र – मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन देवें  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यदि form को online भरने में कोईच कठिनाई आ रही हो या नहीं भर पा रहें हो तो निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें

  • अशोक बाहेती 9422105151
  • शालिनी अरोरा 9422805479

 

 December 6, 2022  News & Events, Sammelan JV
en English
X