Jun 242018
 

[ हापुड़/दिल्ली (उ.प्र) ]

(2 year Madhyasth Darshan Part Time Study Shivir)

अगस्त २०१८ से  जून २०२०: हर २ महीने में ८ दिन का सत्र होगा (कुल १ वर्ष में ६ सत्र) . From August 2018 to June 2020: 8 days every 2 months. (total 6 sessions in 1 year)
  • पहला सत्र: ५ -१२ अगस्त २०१८ | First session: 5-12 August 2018

उद्देश्य:

अध्ययन के क्रम मे ‘शास्त्राभ्यास’ का प्रारंभ |   

प्रत्येक २ माह में ८ दिन के लिए शिविर होगा | इसमें मध्यस्थ दर्शन सह-अस्तित्ववाद के १२ पुस्तक: ४ दर्शन, ३ वाद, ३ शास्त्र एवं परिचय पुस्तकों का पठन – अभ्यास-अध्ययन होगा|

इसके अलावा “मूल अध्ययन की वस्तु” एवं “अभ्यास-अध्ययन प्रक्रिया” पर भी शिविर होंगे | पुस्तकों को पढ़ने में, परिभाषाएं समझने हेतु, गहन अभ्यास-अध्ययन के लिए यह शिविर है, अपनी गति बढ़ाने के लिए अति उपयोगी है। 

जो लोग पूरे समय के लिए नहीं आ सकते हैं, किसी भी पुस्तक हेतु ८ दिन भी आ सकते हैं| यदी ऐसा आना चाहते हैं, सम्बंधित व्यक्ति से पूर्व संपर्क करें| 

प्रत्येक माह की समय सारणी इसी वेब साईट एवं  sms द्वारा प्राप्त हो सकता है| इन शिविरों में लग भग ४० से ६० शिविरअर्थी होते हैं।

अध्ययन का क्रम:

  • सम्पूर्ण मध्यस्थ दर्शन वांग्मय – 3,800 पृष्ठ,  जिसमे विकल्प, परिचय, दर्शन, ३ वाद, ३ शास्त्र, संविधान, परिभाषा संहिता , संवाद भाग १, २, को पूरा किया जायेगा 
  • देश भर से विभिन्न प्रबोधाकों को सुनने का अवसर 
  • सांयकाल में विभिन्न विषय वस्तुओं पर अनौपचारिक गोष्ठियां 

उपयोगी पठन सामग्री

शिविर के पूर्व तथा शिविर के दौरान निम्न सामग्री उपयोगी हो सकता है

शिविरार्थियों से पूर्व आवश्यकता / अपेक्षा

  • ‘प्राथमिक परिचय शिविर’, एवं ‘अध्ययन वस्तु परिचय’, हुए हो 

पंजीयन संपर्क: – पूर्व सूचना अवश्य दें

  • अजय: 98996.96424
  • अरबिंद गंगवार: 81781.08772

ठहरने की व्यवस्था 

ठहरने के लिए पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग डॉर्मिटॉरी में व्यवस्था की जाएगी| परिवारों के लिए अलग से कमरा देने का प्रयत्न किया जाएगा |

संस्थान में भोजन के लिए भोजनालय उपलब्ध है, जिसमे नाश्ता, २ बार भोजन एवं ३ बार चाय की व्यवस्था की जाती है| 

संस्थान कैसे पहुंचना है:

अभ्युदय शिक्षा शोध संस्थान, गांव धनौरा, हापुड़ – निजामुदीन ब्रिज (नई दिल्ली) से 65 km.
सड़क से:
NH-24 दिल्ली से हापुड़। 
  • हापुड़ शहर के अंदर जाने वाली सड़क लें। बाईपास न लें।
  • 4 km बाद अम्बेदकर चॉक से बाएं लें। फिर फ्लाईओवर पर चढ़ जाएँ। फ्लाईओवर पर सीधा जाएँ। फ्लाईओवर से उतरने पर कुछ km बाद ही किथोर (KITHORE) का बोर्ड दिखेगा। वहां से दाएं मुड़े। 
  • 2 km बाद, एक छोटा सा पुराना बस स्टॉप दायीं तरफ दिखेगा। सावधानी दें कि यह छोटा सा बस स्टॉप छूट न जाये। इस बस स्टॉप से दाएं लें।
  • लगभग 2 km बाद आप  अभ्युदय संस्थान पहुँच जायेंगे। इस रास्ते पर केवल यही एक सफ़ेद बुल्डिंग दिखेगे।
बस से:
  • दिल्ली से हापुड़ जाने वाली बसें आनंद विहार ISBT से हर 5 से 10 मिनट पर निकलती हैं। हापुड़ में अम्बेदकर चौक पर उतर कर संस्थान से लिए रिक्शा लें। संस्थान अम्बेदकर चौक से लगभग 4 km है।
  • आनंद विहार बस अड्डा (ISBT) दिल्ली के तीनों रेलवे स्टेशन से लगभग 10 km की दूरी पर है। आनंद विहार बस अड्डा दिल्ली मेट्रो से भी पहंच सकते हैं।
ट्रेन से:
  • हापुड़ के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और शहादरा रेलवे स्टेशन से ट्रेनें उपलब्ध हैं। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर उतर कर संस्थान के लिए रिक्शा लें। संस्थान स्टेशन से लगभग 4 km की दूरी पर है।
  • हापुड़ की ट्रेनों के लिए रेलवे टाईम-टेबल चेक कर लें।
संस्थान जाने का GOOGLE MAP लिंक

शिविर खर्च

प्रतिभागी अपना भोजन एवं का खर्च स्वयं वहन करेंगे — प्रति दिन 300 रूपए (वास्तविक पर लागत) प्रति व्यक्ति| अतः ८ दिन (१  सत्र) के लिए भोजन का व्यय प्रति व्यक्ति 2400 रूपए हैं| यह खर्च मात्र आपके भोजन के लिए हैं|

प्रबोधन कार्य का कोई प्रतिफल नहीं है। यदी समझने की तीव्र इच्छा हो, आप आना चाहते हैं, एवं खर्च वहन नहीं कर सकते हैं, तो संपर्क करें, आपके खर्च वहन करने का प्रयास किया जायेगा| 

साथ लाने की सामग्री: 

1. टॉवल,साबुन, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, आदि
2. मच्छर दानी/मच्छर भगाने की क्रीम  
3. आवश्यक दवाइयाँ 
4. डायरी एवं पेन
5. पानी की बोतल
6. टॉर्च   
7. छाता एवं रेनकोट (जुलाई से सितम्बर तक) आवश्यकतानुसार
8. ओढ़ने और बिछाने के लिए साफ़ चादरें (2)
 June 24, 2018  News & Events
en English
X