Jan 312015
 

मानव चेतना विकास केंद्र, इंदौर में २०१५ से अध्ययन शिविर का प्रारंभ हुआ है | यह हर २ माह में ७ दिन के लिए होगा | इसमें मध्यस्थ दर्शन के १५ पुस्तकों का विधिवत अध्ययन कराया जायेगा |

उद्देश्य:

  • शास्त्राभ्यास में गति प्रधान करने हेतु, प्रत्येक व्यक्ति स्वयं के आधार पर विश्लेषण कर सके, परस्परता में व्यक्त कर सके
  • छोटे समूह (२०-२५ प्रतिभागी) में सघन चर्चा हेतु
  • अभ्यास-अध्ययन क्रम में आगे की कड़ियाँ स्पष्ट करने
  • जीने का कार्यक्रम निकले, ऐसे अपेक्षा है

अध्ययन का क्रम:

  • सम्पूर्ण मध्यस्थ दर्शन वांग्मय – ३७२२ पृष्ठ,  जिसमे विकल्प, परिचय, ४ दर्शन, ३ वाद, ३ शास्त्र, संविधान, परिभाषा संहिता , संवाद भाग १, २, एवं बाबाजी के साथ महत्वपूर्ण संवाद के ऑडियो, लेख, एवं विभिन्न प्रबोधाकों के साथ गोष्ठियां किया जायेगा
  • प्रत्येक पुस्तक का पठन कम से कम 2-३ बार होता है
  • जो लोग लम्बे समय से जुड़े हैं, उनके साथ गहराई में संवाद करने का अवसर मिलता है

संपर्क – अजय दायमा –  94250-60456, वर्षा दायमा – 94259-01691

 January 31, 2015  News & Events
en English
X